एनआईए ने प. बंगाल के अमता बम विस्फोट मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को कहा कि उसने वर्ष 2022 में हुए बम विस्फोट मामले में पश्चिम बंगाल के अमता में तलाशी अभियान चलाने के बाद दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा (ग्रामीण) जिले के अमता क्षेत्र निवासी असफर मिद्या और एंताजुल मिद्या को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया कि इससे पहले अमता क्षेत्र में उनके तीन कथित ठिकानों पर तलाशी ली गई थी। बयान के अनुसार, दोनों को मामले का मुख्य आरोपी माना गया है। आरोप है कि उनके निर्देश पर 23 फरवरी 2022 को अमता थाना क्षेत्र के चंद्रपुर बाजार के निकट अवैध रूप से देसी बम बनाए जा रहे थे।
बयान के अनुसार बम निर्माण के दौरान कुछ बम फट गए, जिससे जहाधर मोल्ला, मोहब्बत मोल्ला, मोइनुर रहमान और एस. के. महाराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बयान के अनुसार बम बनाने की गतिविधि में शामिल महाराम की बाद में मृत्यु हो गई थी। एनआईए ने अप्रैल 2024 में स्थानीय पुलिस से इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। बयान के अनुसार जांच में पाया गया कि असफर और एंताजुल बम निर्माण अभियान का संचालन कर रहे थे तथा इन बमों का इस्तेमाल क्षेत्र में लोगों को धमकाने और आतंकित करने के उद्देश्य से किया जाना था। बयान में कहा गया है कि इससे पहले इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। इसके अनुसार मामले की जांच अभी जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली : अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति पकड़ा गया, 8.5 किलो पटाखे जब्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर् ...
-
दिल्ली में दुकान में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क ...
-
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में नोरा फतेही दिल्ली की अदालत में पेश हुईं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ...
