ग्रेटर नोएडा में वाणिज्यिक इमारत की नौवीं मंजिल पर लगी आग
नोएडा, गुरुवार, 25 जून 2026। ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार को एक वाणिज्यिक इमारत की नौवीं मंजिल पर आग लग गई, जिसके बाद दमकल की गई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर 'टेक जोन-4' में स्थित 'गोल्डन आई' इमारत की नौवीं मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी।'' उन्होंने बताया कि शुरुआती सूचना में कुछ लोगों के इमारत के अंदर फंसे होने की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों और एक हाइड्रोलिक मंच वाहन को तुरंत मौके पर भेजा गया। चौबे ने कहा, ''निरीक्षण करने पर पता चला कि इमारत के अंदर कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। जिस दफ्तर में आग लगी, वह पहले से ही बंद था।'' उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी
देहरादून, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। उत्तराखंड में सामने आए एमबीब ...
-
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस् ...
-
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, अगले दो हफ्तों में नया नोटिस देगा इंडी गठबंधन
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज् ...
