झारखंड: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के दो सहयोगी गिरफ्तार
चतरा, रविवार, 12 जुलाई 2026। झारखंड के चतरा जिले में फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के दो कथित सहयोगियों को रंगदारी और एक स्थानीय कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को शुक्रवार रात चतरा थाना पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि दोनों आरोपी प्रिंस खान गिरोह के लिए रेकी करने और रंगदारी की रकम पहुंचाने में मदद करने में कथित रूप से शामिल थे। नैथानी ने संवाददाताओं को बताया, ''गुप्त सूचना के आधार पर चतरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सनी वर्धन के नेतृत्व में एक टीम ने बिहार के भोजपुर जिले के कायम नगर थाना क्षेत्र के गिद्धा निवासी मोहम्मद अशफाक आलम (30) और धनबाद जिले के कादिर नगर थाना क्षेत्र के गोनोंडीह निवासी शादाब अंसारी (32) को गिरफ्तार किया।'' उन्होंने बताया कि हंटरगंज निवासी कारोबारी प्रेमचंद सिंह ने इस साल की शुरुआत में शिकायत दर्ज कराई थी कि धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान ने फोन पर उनसे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
