एनएसयूआई ने 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत जयपुर में मैराथन का आयोजन किया
जयपुर, सोमवार, 13 जुलाई 2026। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) ने प्रश्नपत्र लीक की कथित घटनाओं के विरोध और पारदर्शी भर्ती परीक्षाओं की मांग को लेकर 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत सोमवार को जयपुर में एक मैराथन का आयोजन किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में आयोजित 'रन अगेंस्ट पेपर लीक' नामक यह मैराथन राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र, युवा और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पांच किलोमीटर लंबी यह दौड़ अल्बर्ट हॉल होते हुए पुनः विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग को लेकर नारे लगाए।
इस कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक मनीष यादव और शिखा मील बराला, कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सरिका चौधरी सहित कई अन्य नेताओं ने भी भाग लिया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जाखड़ ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा, ''पेपर लीक जैसी घटनाओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। छात्र वर्षों तक मेहनत करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत पर पानी फेर देती है।'' जाखड़ ने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए एनएसयूआई का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
Similar Post
-
नेपाल में आई बाढ़ से उप्र, बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर कोई असर नहीं: एनडीआरएफ
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआ ...
-
एसीएमई सोलर ने आईआईएफसीएल से 1,571 करोड़ रुपये जुटाए
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने बृ ...
-
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर वाली राजनीति को सबक सिखाएगी ‘जेन जी’ पीढ़ी : कांग्रेस सह-प्रभारी
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के स ...
