मणिपुर: सेनापति में 49.5 किलोग्राम अफीम बरामद
इम्फाल, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। मणिपुर के सेनापति जिले से पुलिस ने 49.5 किलोग्राम अफीम जब्त की। पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पुलिस की एक टीम रविवार सुबह इम्फाल-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर टी. खुल्लेन में वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान एक चारपहिया वाहन को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक रुकने के बजाए वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया और कुछ दूरी पर वाहन खड़ा मिला। तलाशी लेने पर वाहन से 49 पैकेट अफीम बरामद हुई, जिसका कुल वजन 49.5 किलोग्राम है। पुलिस ने वाहन मालिक के पहचान संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बयान में कहा गया है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा फरार चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
Similar Post
-
कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य मंत्री से सूती धागे के निर्यात को नियंत्रित करने का किया आग्रह
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य म ...
-
दिल्ली की अदालत ने लालकिला विस्फोट मामले में एनआईए के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को ...
-
जरांगे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, रिकॉर्ड के आधार पर 58 लाख प्रमाणपत्र देने की मांग
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 29 अगस्त 2026। आरक्षण कार्यकर्ता मन ...
