कुलगाम आतंकी हमला सुरक्षा में चूक का नतीजा : महबूबा का दावा
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत "सुरक्षा में चूक" का नतीजा है। उन्होंने घटना की जांच कराने की मांग की। महबूबा मुफ्ती ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि हिंसा का यह सिलसिला रुकना चाहिए। भारी सुरक्षा व्यवस्था (जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है) के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मेरी नजर में कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक हुई है।" उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे उपराज्यपाल प्रशासन को यह जांच करनी चाहिए कि अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद यह हमला कैसे हुआ।
मुफ्ती ने कहा, "इन हत्याओं की समुचित जांच होनी चाहिए। यात्रा के कारण इतनी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं? सरकार को यह देखना चाहिए कि चूक कहां हुई। सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आतंकवादी कैसे आए और दो निहत्थे लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी?" दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम क्षेत्र में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर शुक्रवार देर शाम हुए आतंकवादी हमले में बीस वर्ष से अधिक आयु के दो प्रवासी मजदूर दीपक रात्रे और बोपिंदर की मौत हो गई थी।
Similar Post
-
कर्नाटक: सीएम डीके शिवकुमार ने भाजपा पर 'वंदे मातरम' विवाद को लेकर अशांति फैलाने का लगाया आरोप
बेंगलुरु, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके ...
-
स्टालिन के अचानक बीमार पड़ने के बाद डीएमके ने 'मुप्पेरुम विझा' कार्यक्रम किया स्थगित
चेन्नई, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। डीएमके ने पार्टी अध्यक्ष एम.के. ...
-
न्यायालय का पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने संबंधी सूरी की याचिका पर विचार करने से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने गाजियाबा ...
