विपक्षी तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत आशा कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की
कोलकाता, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में दिवंगत आशा कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात की और परिवार के एक सदस्य को रोजगार तथा उनकी बेटी के लिए सरकारी सहायता समेत कई मांगें रखीं। आरोप है कि बांकुड़ा जिले की आशा कार्यकर्ता रूम्पा मंडल गंभीर मानसिक तनाव और काम के दबाव के कारण बीमार हो गई थीं और इस महीने की शुरुआत में उनकी मौत हो गई। तृणमूल ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक चंदना बाउरी ने एक मुलाकात के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया है।
तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने बांकुड़ा जिले के गंगाजलघाटी गांव में मंडल के परिवार से मुलाकात की। राज्यसभा सदस्य डोला सेन, घोष और पार्टी के अन्य नेताओं वाले प्रतिनिधिमंडल ने मंडल के परिवार के एक सदस्य के लिए रोज़गार, आर्थिक मुआवजे और उनकी बेटी के लिए सरकारी मदद की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर बाउरी सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करें।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
