डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस निजी यात्रा पर कोच्चि पहुंचे
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस शनिवार को निजी यात्रा पर कोच्चि पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप के पति माइकल बोलोस के साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपने प्रवास के दौरान बोलोस कोच्चि और पड़ोसी अलप्पुझा के पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है।
मीडिया की कुछ खबरों में कहा गया कि केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने बोलोस के साथ चर्चा की, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री ने अमेरिका के राजदूत के साथ बातचीत की। सरकार के एक सूत्र ने कहा, ''यह एक आधिकारिक बैठक थी। इस संबंध में आई कोई भी अन्य खबर गलत है।'' संपर्क किए जाने पर अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा, ''माइकल बोलोस करीब एक दशक से राजदूत गोर के मित्र हैं। वह अपने मित्र से मिलने के लिए इस साल दूसरी बार भारत की यात्रा कर रहे हैं। वह यहां निजी हैसियत से आए हैं, किसी आधिकारिक यात्रा पर नहीं।''
Similar Post
-
ओडिशा के बालासोर में सिलेंडर में हुआ विस्फोट; रेस्तरां जल कर खाक, कोई हताहत नहीं
बालासोर, सोमवार, 21 सितंबर 2026। ओडिशा के बालासोर शहर में सोमवा ...
-
अगर अवसंरचना ही नहीं होगी, तो न्यायाधिकरण कैसे काम करेंगे : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ...
-
दक्षिण दिल्ली में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत लगभग 20 ‘अनाधिकृत’ मकान, फार्महाउस ढहाए गए
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर क्षे ...
