दिल्ली में 1.90 लाख रुपये की चोरी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, नकदी बरामद
नई दिल्ली, सोमवार, 24 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट मेट्रो क्षेत्र से 1.90 लाख रुपये चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से चोरी की पूरी नकदी बरामद कर ली गई। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा इलाके और आसपास के स्थानों से सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग का विश्लेषण करने के बाद आरोपी सोनू का पता लगाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चोरी के बाद 18 अगस्त को कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस थाने में एक ई-प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संदिग्ध की पहचान की। पुलिस को बाद में पता चला कि उसने नबी करीम में अपना किराए का परिसर खाली कर दिया है। अधिकारी के मुताबिक, स्थानीय खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सोनू को किराड़ी के प्रेम नगर से पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि चोरी की गई पूरी 1.90 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
