डीआरडीओ ने लद्दाख में अत्यधिक ऊंचाई पर स्वदेशी कॉम्बेट पैराशूट का सफल परीक्षण किया
नई दिल्ली, बुधवार, 26 अगस्त 2026। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने लद्दाख के लेह जिले में स्थित न्योमा-मुध ड्रॉप जोन में स्वदेशी मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (एमसीपीएस) का अत्यधिक ऊंचाई पर सफल परीक्षण किया है। डीआरडीओ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इसे आगरा स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीआरडीई) ने डिजाइन और विकसित किया है।
इस प्रणाली के परीक्षण के दौरान एडीआरडीई के परीक्षण जम्परों विंग कमांडर राहुल झा, मुख्य परीक्षण जम्पर, एमडब्ल्यूओ आर. जे. सिंह, वीएम(जी), एमडब्ल्यूओ विवेक तिवारी ने समुद्र तल से 22,000 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई, जहां तापमान शून्य से 15°C था और एमसीपीएस तथा अन्य सभी उप-प्रणालियों, जिनमें स्वदेशी पैरा कंप्यूटर, ऑक्सीजन प्रणाली और जंपसूट शामिल थे, का उपयोग किया गया। पैराशूट को 20,000 फुट की उंचाई पर खोला गया, जिसके बाद 13,700 फुट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। डीआरडीओ ने कहा है कि इस सफल परीक्षण ने अत्यधिक ऊंचाई वाली परिस्थितियों में एमसीपीएस की प्रभावशीलता, विश्वसनीयता और सामरिक उपयोगिता को प्रदर्शित किया, जिससे महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
