ठाणे : अपराध शाखा के पुलिसकर्मी बनकर आए लोगों ने वाहन से 61.5 लाख रुपये लूटे
ठाणे, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपराध शाखा के अधिकारी बनकर आए अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक वाहन को रोका, उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट की और उनसे 61.5 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना 24 अगस्त की तड़के हुई। शिकायतकर्ता एक कोरियर कंपनी में चालक है और वह सह-चालक के साथ एक करोड़ रुपये नकद लेकर ग्वालियर से मुंबई जा रहा था। उन्होंने बताया कि दोनों जीप के अंदर आराम कर रहे थे, तभी तीन लोगों ने वाहन की खिड़कियों पर दस्तक दी, जबरन अंदर घुस गए और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर खुद को अपराध शाखा का अधिकारी बताया और उन्हें एक पुलिस थाने की ओर वाहन ले जाने को कहा, लेकिन इसके बजाय वे जीप को नासिक की ओर ले गए।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने चालकों को बार-बार थप्पड़ मारे और नकदी कहां छिपाई गई है, यह बताने को कहा। करीब 10 से 12 किलोमीटर जाने के बाद वे वापस मुंबई की ओर मुड़े और एक बंद होटल के पास जीप रोक दी। वहां उनके दो और साथी पहुंचे। इसके बाद गिरोह ने 61.5 लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 310(2) (डकैती) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली में प्रदर्शनों के बीच वकीलों को हो रही परेशानी संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ...
-
गौतमबुद्ध नगर के दर्जन भर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
नोएडा, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। गौतमबुद्ध नगर के दर्जन भर स्कूल ...
-
तमिलनाडु : टीवीके की मरगाथम कुमारवेल और पी सत्यबामा ने विधायक पद की शपथ ली
चेन्नई, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की व ...
