दिल्ली पुलिस ने 223 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए, एक व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 30 अगस्त 2026। दिल्ली पुलिस ने बाहरी उत्तर दिल्ली इलाके में एक वाहन से 223 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त करने के साथ ही इन्हें बिना वैध लाइसेंस या परमिट के रखने और इसका परिवहन करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई 26 अगस्त को मुकुंदपुर में नियमित गश्त के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, गश्ती दल ने एक कार के अंदर प्लास्टिक की कई बोरियों के साथ एक व्यक्ति को बैठे देखा। वाहन की जांच करने पर बोरियों में दिवाली में इस्तेमाल होने वाले बम और अन्य पटाखे मिले।
अधिकारी ने बताया, “मुकुंदपुर निवासी ऋषभ के रूप में पहचाने गए चालक से पटाखों के बारे में पूछताछ की गई। वह इन्हें रखने या ले जाने की अनुमति देने वाला कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। 27 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई।” पुलिस ने बताया कि पटाखों के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। दिल्ली में पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम के तहत पारंपरिक पटाखों का निर्माण, खरीद, भंडारण, बिक्री और उन्हें जलाना अवैध है।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
