मणिपुर के थोबल में पेट्रोल पंप पर ग्रेनेड हमला, कोई हताहत नहीं
इंफाल, रविवार, 30 अगस्त 2026। मणिपुर के थोबल जिले में शनिवार शाम कुछ अज्ञात लोगों ने एक पेट्रोल पंप पर ग्रेनेड से हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी एक कार में सवार होकर आए और पेट्रोल पंप की ओर ग्रेनेड फेंक दिया जो वहां खड़े एक तेल टैंकर के पास जाकर फट गया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
