कोच्चि हवाईअड्डे पर 1.5 करोड़ रुपये का हाइब्रिड गांजा जब्त, दो लोग हिरासत में
कोच्चि, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने यहां कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग चार किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (हाइब्रिड गांजा) जब्त कर इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि हैदराबाद निवासी यात्री जावेद अली सोमवार को ‘श्रीलंकन एयरलाइंस’ की उड़ान से बैंकॉक से कोलंबो होते हुए यहां पहुंचा था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी एक अन्य यात्री शिवप्रताप जयसिंह सांकपाल की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सांकपाल ने भी उसी उड़ान से यात्रा की थी और उस पर तस्करी के काम में अली की मदद करने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Similar Post
-
थरूर ने इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर राहुल के रुख का समर्थन किया
तिरूवनंतपुरम, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। कांग्रेस सांसद शशि थरूर न ...
-
विदेश यात्राओं पर लगे आरोपों को पटनायक ने बताया ‘झूठा’, उचित जवाब देने की बात कही
भुवनेश्वर, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार द्वारा 2022 से 2024 के ...
-
कश्मीर के कई इलाकों में बढ़ी ठंड, शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे
श्रीनगर, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। कश्मीर के कई इलाकों में रविवार ...
