कश्मीर के कई इलाकों में बढ़ी ठंड, शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे
श्रीनगर, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। कश्मीर के कई इलाकों में रविवार रात सर्दी के इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार रात को न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। शोपियां जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से आधा डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंद में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम में पारा गिरकर शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में रात का तापमान गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने घाटी में नवंबर के अंत तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया। विभाग के अनुसार, रात के तापमान में और गिरावट आने की आशंका है।
Similar Post
-
थरूर ने इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर राहुल के रुख का समर्थन किया
तिरूवनंतपुरम, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। कांग्रेस सांसद शशि थरूर न ...
-
विदेश यात्राओं पर लगे आरोपों को पटनायक ने बताया ‘झूठा’, उचित जवाब देने की बात कही
भुवनेश्वर, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार द्वारा 2022 से 2024 के ...
-
कश्मीर के कई इलाकों में बढ़ी ठंड, शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे
श्रीनगर, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। कश्मीर के कई इलाकों में रविवार ...
