बेंगलुरु हवाई अड्डे पर दो यात्री गिरफ्तार, 69.30 लाख रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
बेंगलुरु, बुधवार, 30 सितंबर 2026। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए दो यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 69.30 लाख रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, दोनों यात्रियों को 29 सितंबर को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि बैंकॉक से आए दो यात्रियों को रोका गया और उनके सामान में छिपाकर रखा गया 1.98 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 69.30 लाख रुपये आंकी गई है।
Similar Post
-
अहमदाबाद के 10 स्कूलों को मिली बम विस्फोट की धमकियां फर्जी निकलीं
अहमदाबाद, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। गुजरात के अहमदाबाद में दस नि ...
-
भाजपा सरकार के जनहितैषी काम से घबराई : पंजाब आप ने सीबीआई छापों पर कहा
चंडीगढ़, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी प ...
-
केंद्र ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया
कोलकाता, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ...
