दिल्ली उच्च न्यायालय को मिला नया न्यायाधीश, संख्या बढ़कर 50 हुई

img

नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। न्यायमूर्ति गुरविंदर पाल सिंह ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ ली। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांबरे ने न्यायमूर्ति सिंह को पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है, जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया।

दिल्ली जिला न्यायपालिका में न्यायिक अधिकारी रहे न्यायमूर्ति सिंह को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया है। उन्होंने हिंदी में पद की शपथ ली। केंद्र सरकार ने पांच अक्टूबर को न्यायिक अधिकारी सिंह को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की थी। सितंबर में कुल सात न्यायाधीशों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ ली थी। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 10 सितंबर को आठ न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली उच्च न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। इनमें से सात अधिकारियों को उच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया, जबकि सिंह का नाम उस सूची में शामिल नहीं था।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement