उत्तर पूर्वी में यमुना विहार मार्केट के पास आग लगी

img

नई दिल्ली, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में यमुना विहार बाजार के पास आग लग गई, जिससे दो कारें और एक स्कूटर जलकर खाक हो गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यमुना विहार में सी 12 ब्लॉक की मार्केट के पास सुबह 6.09 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके कर भेजा गया। उन्होंने बताया कि टीम ने सुबह 6.25 तक आग बुझा दी। अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement