गौतमबुद्ध नगर के दर्जन भर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
नोएडा, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। गौतमबुद्ध नगर के दर्जन भर स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और दमकल विभाग के दल जांच अभियान चला रहे हैं। अभी तक कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि आज गौतमबुद्धनगर आयुक्तालय के अन्तर्गत विभिन्न जगहों पर स्थित स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से बम रखे होने की धमकी मिली।
उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए श्वान दस्ता व दमकल विभाग के माध्यम से स्कूलों में जांच शुरू की गई। अधिकारी के अनुसार अभी तक कोई प्रतिकूल बात सामने नहीं आई है। मिश्र ने बताया कि लगातार सतर्कता बरती जा रही है और साइबर टीम द्वारा तकनीकी जांच की जा रही है। उन्होंने मौके पर सामान्य एवं शांतिपूर्ण स्थिति होने की बात कही तथा अभिभावकों और स्कूल प्रशासन से अपील की वे अफवाह पर ध्यान ना दें।
Similar Post
-
दिल्ली में प्रदर्शनों के बीच वकीलों को हो रही परेशानी संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ...
-
गौतमबुद्ध नगर के दर्जन भर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
नोएडा, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। गौतमबुद्ध नगर के दर्जन भर स्कूल ...
-
तमिलनाडु : टीवीके की मरगाथम कुमारवेल और पी सत्यबामा ने विधायक पद की शपथ ली
चेन्नई, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की व ...
