पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। पंजाब में अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक बड़ी सफलता के तहत, एसएएस नगर पुलिस ने अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा का एक हथियार आपूर्तिकर्ता भी शामिल है। पुलिस ने एक ग्लॉक समेत 10 अत्याधुनिक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए हैं।’’
यादव ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि आरोपी कथित तौर पर देश के अंदरूनी इलाकों से देसी हथियारों की तस्करी कर रहे थे और उन्हें मोटा मुनाफा कमाने के लिए कॉलेज जाने वाले युवाओं को बेच रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े सभी संपर्कों का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
