निर्वाचन आयोग ने 2027 के मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए 11 नोडल अधिकारी नियुक्त किए
इंफाल, बुधवार, 28 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग ने अगले साल होने वाले मणिपुर विधानसभा चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 11 नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की ओर से मंगलवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी कामेई अंगम रोमानुस को कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी योजना का प्रभारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हुंग्यो वोरशांग आबकारी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अधिसूचना के अनुसार, कोंसाम बिंकू चुनावी खर्च की निगरानी का काम देखेंगे, जबकि खुमान्थेम डायना परिवहन प्रबंधन की नोडल अधिकारी होंगी। कंप्यूटर से संबंधित काम, साइबर सुरक्षा, संचार योजना और अन्य श्रेणियों के लिए भी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मणिपुर में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में होने की संभावना है। निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के सभी 16 जिलों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पिछले सप्ताह इंफाल का दौरा किया था।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
