केरलम के अलप्पुझा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता समेत पांच लोग गिरफ्तार, 11.6 किलोग्राम गांजा बरामद

img

अलप्पुझा (केरलम), रविवार, 22 नवम्बर 2026। केरलम के अलप्पुझा जिले के मक्केकावला में युवा कांग्रेस के एक स्थानीय कार्यकर्ता समेत पांच लोगों को 11.6 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अली जुवाहर (24), सलाहुद्दीन अयूबी (24), कृष्णकुमार (23), मुहम्मद असलम (23) और शेमीर (38) के रूप में हुई है। ये सभी थाइकट्टुस्सेरी के निवासी हैं। अधिकारियों ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर पूचाकल पुलिस ने शनिवार रात करीब दस बजकर 50 मिनट पर मक्केकावला में उनकी कार को रोककर गांजा जब्त कर लिया। सभी चेरथला से अरुकुट्टी जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बड़ी मात्रा में गांजा खरीदा था और वे इसे कोच्चि में ग्राहकों को छोटी-छोटी मात्रा में बेच रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि शेमीर स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता है। उसके सोशल मीडिया खातों पर पार्टी नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें हैं। हालांकि, जिला स्तर के पार्टी नेताओं ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से सक्रिय नहीं था। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement