केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी हैदराबाद में ‘नशामुक्त भारत’ पदयात्रा निकालेंगे

img

हैदराबाद, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी केंद्र सरकार के ‘नशामुक्त भारत’ अभियान के समर्थन में लोगों को जागरूक करने के लिए यहां 25, 26 और 27 नवंबर को तीन दिवसीय पदयात्रा निकालेंगे।  सिकंदराबाद से लोकसभा सदस्य रेड्डी ने बताया कि पदयात्रा 25 नवंबर को शहर के अंबरपेट से शुरू होगी और 27 नवंबर को जुबली हिल्स में समाप्त होगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी भी पिता को अपने बेटे का भविष्य नशे के कारण बर्बाद होते हुए देखने की नौबत नहीं आनी चाहिए। अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है... मैं पहले चरण में हैदराबाद में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा हूं।’’ उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर ड्रग फ्री इंडिया’ नाम से आयोजित यह पदयात्रा कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।

रेड्डी ने समाज के सभी वर्गों के लोगों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, पुलिस, सरकारी अधिकारियों और मादक पदार्थों की आपूर्ति पर नियंत्रण से जुड़ी एजेंसियों को भी इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा, ‘‘नागरिक कम से कम 10 मिनट के लिए पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं या इसके प्रति एकजुटता व्यक्त कर सकते हैं।’’ उन्होंने कलाकारों, कवियों, बुद्धिजीवियों और अन्य प्रमुख हस्तियों से भी इस अभियान का समर्थन करने की अपील की।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement