झारखंड में डंपर की पिकअप वैन से भिडंत में तीन लोगों की मौत, चार घायल

img

रामगढ़ (झारखंड), गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। झारखंड के रामगढ़ जिले में बृहस्पतिवार तड़के तेज रफ्तार डंपर की एक पिकअप वैन से भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा तड़के करीब तीन बजे राजरप्पा थाना क्षेत्र में चितरपुर काली चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर हुआ। डंपर विपरीत दिशा से आ रहा था और पिकअप वैन से उसकी भिड़ंत हो गई। राजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पिकअप वैन में सवार सात लोग गोला से रामगढ़ जा रहे थे।

उन्होंने कहा, ''टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।'' मृतकों की पहचान गोला के संग्रामपुर निवासी संदीप कुमार महतो और पतरातू निवासी सुनील नायक के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोला निवासी गंभीर महतो ने रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों की पहचान कृष्णा नायक, मनोज नायक, विवेक नायक और जय कुमार नायक के रूप में हुई है। चारों का इसी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement