धन शोधन के मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ कई स्थानों पर ईडी की छापेमारी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जून 2022। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धन शोधन के एक मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी कर रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी कम से कम 10 आवासीय तथा व्यावसायिक स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। ईडी ने जैन (57) को 30 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। अभी वह न्यायिक हिरासत में हैं। एजेंसी ने दावा किया है कि जैन की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार तथा अन्य के खिलाफ इसी तरह की छापेमारी में 2.85 करोड़ रुपये की ‘‘बेहिसाब’’ नकदी और 133 सोने के सिक्के जब्त किए गए हैं। जैन के खिलाफ कथित हवाला सौदे के आरोप में पीएमएलए के तहत एजेंसी जांच कर रही है। दिल्ली सरकार के मंत्री जैन के पास फिलहाल दिल्ली का कोई विभाग नहीं है।
Similar Post
-
छत्तीसगढ़ में दो कारों की टक्कर होने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
कोरबा, शुक्रवार, 13 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो त ...
-
ओडिशा: कांग्रेस नेता कान्हू चरण लेंका का 86 वर्ष की आयु में निधन
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 13 फरवरी 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ...
-
न्यायालय ने हिमाचल सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग को 31 मई तक स्थानीय निकाय चुनाव कराने को कहा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 फरवरी 2026। उच्चतम न्यायालय ने हिमाचल प ...
