नोएडा में कपड़ा निर्यात कंपनी में भीषण आग, अंदर फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला

img

नोएडा (उत्तर प्रदेश), मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। नोएडा में कपड़ा निर्यात करने वाली एक कंपनी में भीषण आग लगने के बाद अंदर फंसे दो लोगों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-63 के ए-4 स्थित इस कंपनी में आग लगने की सूचना सोमवार मध्यरात्रि को मिली जिसके बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग कंपनी की पहली और दूसरी मंजिल पर लगी थी।

चौबे ने कहा, ‘‘शुरुआती सूचना में पहली मंजिल पर सो रहे दो लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली। दमकलकर्मियों ने वहां से विक्की (41) और अरुण (26) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।’’ उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर आग बुझाने के बाद प्रशीतन प्रक्रिया जारी है, ताकि दोबारा आग लगने की आशंका को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement