बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस का निरीक्षक निलंबित

img

कोलकाता, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के एक निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त की ओर से जारी आदेश में यह जानकारी दी गई।  आदेश के अनुसार, कोलकाता के मेडिकल कॉलेज स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी निरीक्षक इकलाख अहमद का हाल ही में 'सेंट्रल डिवीजन' से तबादला शहर सशस्त्र पुलिस की पहली बटालियन में किया गया था। उन्हें नौ नवंबर से निलंबित किया गया है।

पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर राज्य सरकार के खिलाफ की गई उनकी कथित टिप्पणी अपमानजनक विचारों को दर्शाती है और यह ''जनसेवा के हितों के प्रतिकूल'' है। आदेश में कहा गया है कि उनके आचरण की जांच लंबित रहने के दौरान उन्हें पद पर बनाए रखना उचित नहीं समझा गया। निलंबन की अवधि के दौरान अहमद को मूल वेतन का आधा हिस्सा और अन्य स्वीकार्य लाभ निर्वाह भत्ते के रूप में दिए जाएंगे। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''मामले की जांच की जा रही है और उनके आचरण को लेकर भी पूछताछ जारी है।''

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement