हरियाणा के कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’
चंडीगढ़, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कैथल में 350, गुरुग्राम में 321, फरीदाबाद में 307 और बहादुरगढ़ में 304 दर्ज किया गया। राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार, रोहतक में एक्यूआई 261, चरखी दादरी में 296, जींद में 217, अंबाला में 269, भिवानी में 213, हिसार में 299 और पानीपत में 243 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’, 401 से 450 को ‘गंभीर’ और 450 से अधिक को ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। पंजाब के अमृतसर में एक्यूआई 260, जालंधर में 261, खन्ना में 212, पटियाला में 200 और लुधियाना में 281 था। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में एक्यूआई 150 दर्ज किया गया।
Similar Post
-
बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस का निरीक्षक निलंबित
कोलकाता, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श ...
-
हरियाणा के कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’
चंडीगढ़, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बो ...
-
नोएडा में कपड़ा निर्यात कंपनी में भीषण आग, अंदर फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला
नोएडा (उत्तर प्रदेश), मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। नोएडा में कपड़ा नि ...
