मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चिराग पासवान का बड़ा हमला
पटना, सोमवार, 08 अगस्त 2022। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने सोमवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष के रूप में याद नहीं रखेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री कैसे बने रहें सिर्फ इस बात की चिंता रहती है। उन्हें विकास से कोई मतलब नहीं है जबकि चिराग मॉडल तो विकास का मॉडल है । लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की 32 लाख जनता ने उन्हें और उनकी पार्टी को वर्ष 2020 के विधानसभा के चुनाव में वोट देकर समर्थन किया था। चिराग का मॉडल बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विकास का रहा है। उन्होंने कहा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और उनकी पार्टी का मॉडल क्या है, यह उन्हें बताना चाहिए। चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने ही कई नेताओं का राजनीतिक वध किया। शरद यादव, जार्ज फर्नांडिस, प्रशांत किशोर के साथ क्या हुआ, सब जानते हैं।
Similar Post
-
बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस का निरीक्षक निलंबित
कोलकाता, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श ...
-
हरियाणा के कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’
चंडीगढ़, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बो ...
-
नोएडा में कपड़ा निर्यात कंपनी में भीषण आग, अंदर फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला
नोएडा (उत्तर प्रदेश), मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। नोएडा में कपड़ा नि ...
