देशभर में बीमा कर्मियों का प्रदर्शन
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 सितंबर 2022। देशभर के बीमा कंपनियों के 50 हजार कर्मचारियों ने मांगें नहीं माने जाने के विरोध में मंगलवार को पूरे देश में भोजनावकाश के समय प्रदर्शन किया। बीमा कर्मियों के अखिल भारतीय संगठन जेएफटीयू के संयोजक त्रिलोकसिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीमाकर्मियों ने उनके साथ वेतन तथा अन्य भत्तों में असमानता का विरोध करते हुए यह प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि जेएफटीयू ने आठ सितम्बर को हुई अपनी आभासी बैठक में आज से पूरे देश में सभी केंद्रों पर दोपहर के भोजनावकाश के समय प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया लिया था और इसकी सूचना पहले ही कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई थी। सिंह ने बताया कि एलआईसी की तुलना में वेतन संशोधन प्रस्ताव पर असमानता और अन्याय के खिलाफ और एलआईसी के बराबर वेतन की मांग, एनपीएस अंशदान 14 प्रतिशत और पारिवारिक पेंशन 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने में देरी के विरोध में यह कदम उठाया गया है। केपीआई को एकतरफा थोपने और पुनर्गठन का विरोध करने के लिए सभी घटकों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील करते हुए उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया था कि वे मंगलवार को सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान यहां कंचनजंगा भवन में स्थित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के बाहर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
