कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय किया 18 किलो विस्फोटक
श्रीनगर, शनिवार, 15 अक्टूबर 2022। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह बांदीपोरा -सोपोर मार्ग पर मिले 18 किलोग्राम विस्फोटक (आईईडी) को निष्क्रिय किया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के इलाके में चलाये जा रहे तलाशी अभियान के दौरान बांदीपोरा जिले में अशतांगू इलाके में एक डबल साइकिल में दो संदिग्ध सिलेंडर मिले। यह तलाशी अभियान इलाके में विस्फोटक होने की सूचना मिलने के बाद ही चलाया गया था। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा ''संदिग्ध सिलेंडरों के मिलने के बाद इलाके को तुरंत खाली करा लिया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरी सावधानी बरतते हुए इसे निष्क्रिय किया। इस दौरान जान और माल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। संदिग्ध विस्फोटक मिलने के बाद बांदीपोरा-सोपोर मार्ग पर रोका गया यातायात भी सुचारू कर दिया गया।
Similar Post
-
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 48 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, दो थाई नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 23 मई 2026। सीमा शुल्क विभाग ने इंदिरा गांधी अ ...
-
जम्मू कश्मीर: राजौरी में तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़
जम्मू, शनिवार, 23 मई 2026। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में संदिग ...
-
ओडिशा: भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर इबोला निगरानी प्रणाली शुरू
भुवनेश्वर, शनिवार, 23 मई 2026। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएच ...
