जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में जैश का एक आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, शुक्रवार, 11 नवंबर 2022। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादी की पहचान कमरान भाई उर्फ हनीस के तौर पर हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के कापरेन इलाके में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान जैश के कमरान भाई उर्फ हनीस के तौर पर हुई है, जो कुलगाम और शोपियां इलाके में काफी सक्रिय था। तलाशी अभियान अब भी जारी है।’’
Similar Post
-
कर्नाटक: सीएम डीके शिवकुमार ने भाजपा पर 'वंदे मातरम' विवाद को लेकर अशांति फैलाने का लगाया आरोप
बेंगलुरु, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके ...
-
स्टालिन के अचानक बीमार पड़ने के बाद डीएमके ने 'मुप्पेरुम विझा' कार्यक्रम किया स्थगित
चेन्नई, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। डीएमके ने पार्टी अध्यक्ष एम.के. ...
-
न्यायालय का पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने संबंधी सूरी की याचिका पर विचार करने से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने गाजियाबा ...
