बेलारूस के विदेश मंत्री व्लादिमीर मेकी का निधन
मिन्स्क, रविवार, 27 नवंबर 2022। बेलारूस के विदेश मंत्री व्लादिमीर मेकी का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। देश के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता अनातोली ग्लेज ने शनिवार को विस्तृत जानकारी दिये बिना यह घोषणा की। मेकी का जन्म 1958 में ग्रोडनो के बेलारूसी क्षेत्र में हुआ था। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर उनके आधिकारिक परिचय के अनुसार, वह अगस्त 2012 से इस पद पर थे। इससे पहले वह राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको और राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ के सहयोगी के रूप में कार्य कर चुके है। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार लुकाशेंको ने मेकी के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मेकी सोमवार को मिन्स्क में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलने वाले थे। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि मेकी की मौत की खबर से मंत्रालय के अधिकारी स्तब्ध हैं।
Similar Post
-
नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार
काठमांडू, शनिवार, 28 मार्च 2026। नेपाल में पुलिस ने शनिवार सुबह ...
-
ट्रम्प ने ईरान के ऊर्जा संयंत्र पर हमले को 10 दिनों के लिए किया स्थगित
वाशिंगटन, गुरुवार, 26 मार्च 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट ...
-
बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री नियुक्त
काठमांडू, गुरुवार, 26 मार्च 2026। नेपाल में राष्ट्रपति राम चंद् ...
