केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माकपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का एक दिन पहले किया गया स्थानांतरण भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने आरोप लगाया, ‘‘इसलिए वे (सरकार) अपने पसंदीदा वरिष्ठ नौकरशाहों को ऐसे विभागों में भेज रहे हैं, जहां भ्रष्टाचार की गुंजाइश है।’’ कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए गृह, वित्त, स्वास्थ्य, बिजली और उद्योग सहित प्रमुख विभागों के प्रमुखों में बदलाव किया।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के आर ज्योतिलाल (1993 बैच) का तबादला कर उन्हें गृह और सतर्कता विभागों का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें जल संसाधन, आवास और कॉयर (नारियल का रेशा) विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। गृह और सतर्कता विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे मिन्हाज आलम (1996 बैच) को वित्त विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें कर विभाग, सार्वजनिक खरीद सलाहकार विभाग और 'रीबिल्ड' केरल पहल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वह केरल वित्तीय निगम के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेंगे।
एक अन्य महत्वपूर्ण नियुक्ति के तहत प्रशांत एन (2007 बैच) को केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने एम जी राजमणिक्कम (2008 बैच) की जगह ली है, जिनका तबादला स्थानीय स्वशासन विभाग के सचिव के पद पर किया गया है। इसके अलावा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रधान सचिव डॉ. शर्मिला मैरी जोसेफ (1997 बैच) को स्थानांतरित कर परिवहन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। उनका तबादला विभिन्न मुद्दों पर उनके और स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन के बीच कथित मतभेदों के बाद हुआ है।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
