कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक्री का संचालन करने वाली सरकारी कंपनी ‘टास्मैक’ ने मंगलवार को 1,729 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए और 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित कर दिया। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी राज्यभर में शराब की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (टास्मैक) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह प्रशासनिक कार्रवाई चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सलेम और तिरुचिरापल्ली सहित कई क्षेत्रों में की गई है।
कर्मचारी पर्यावरण एवं सामाजिक कल्याण उपकर संबंधी नयी व्यवस्था के विरोध में हड़ताल पर हैं। इस व्यवस्था के तहत बोतल वापसी योजना के हिस्से के रूप में उपभोक्ताओं से प्रति बोतल 10 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। चेन्नई क्षेत्र में 341 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और 169 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया गया। राज्य के अन्य प्रशासनिक क्षेत्रों में भी अधिकारियों ने अनधिकृत रूप से दुकानें बंद रखने के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
सलेम क्षेत्र में 459 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए वहीं कृष्णागिरि जिले में 75 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। तिरुचिरापल्ली क्षेत्र में 418 नोटिस जारी किए गए। मदुरै क्षेत्र में कुल 475 नोटिस जारी किए गए। टास्मैक प्रशासन का कहना है कि शराब की खुदरा दुकानों को अनधिकृत रूप से बंद रखने से सार्वजनिक सेवा के नियमों का उल्लंघन होता है। उसने कहा कि शराब की राज्य-संचालित दुकानों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
