आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ

img

नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने मंगलवार को कहा कि आंध प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के चलते किसी की जान नहीं गयी है। एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मोहसिन शहीदी ने यहां प्रेसवार्ता में बताया कि इस संघीय आपातकालीन बल ने चक्रवात से ‘सबसे अधिक प्रभावित’ तटीय राज्य आंध्र प्रदेश में 14 दल तैनात किये हैं। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात 'मुरासु' मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे तट से टकराया तथा आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।

शहीदी ने बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश में रहने वाले लगभग 1.75 लाख लोग इस चक्रवात से प्रभावित हुए हैं और उनकी मदद के लिए एनडीआरएफ के दल मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि करीब 10,000 लोगों को 171 राहत शिविरों में ठहराया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 'मुरासु' मंगलवार देर रात तक गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा।  डीआईजी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि चक्रवात के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए आंध्र प्रदेश समेत पांच राज्यों में एनडीआरएफ के 38 दल तैनात किये गये हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement