इंडोनेशिया में कोयला खदान में विस्फोट, नौ श्रमिकों की मौत
जकार्ता, शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2022। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में शुक्रवार को एक कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए तथा एक श्रमिक लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांतीय तलाश एवं बचाव कार्यालय के प्रेस अधिकारी एरीफ प्रतामा ने शिन्हुआ को फोन पर यह जानकारी देते हुए कहा कि इंडोनेशिया के सावहलुंटो शहर में आज सुबह साढ़े आठ बजे कोयला खदान में जबरदस्त विस्फोट हुआ। विस्फोट में कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तथा एक श्रमिक लापता बताया गया है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए आसपास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। लापता श्रमिक का पता लगाने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान चलाया गया है।
Similar Post
-
वेनेजुएला भूकंप: मरने वालों की संख्या 920 पहुंची, 50,000 से अधिक लापता
काराकास, शनिवार, 27 जून 2026। वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के ...
-
भूकंप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मरे और 700 घायल, आपातकाल घोषित
काराकास, गुरुवार, 25 जून 2026। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में ...
-
बांग्लादेश बना 'इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस' का नया सदस्य
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। बांग्लादेश बुधवार को इंटरनेशनल ...
