फ्रांस में आग लगने से 10 लाेगों की मौत, 14 झुलसे
पेरिस, शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2022। पूर्वी फ्रांस के ल्योन के उपनगर वाउलक्स-एन-वेलिन में शुक्रवार तड़के एक रिहायशी इमारत में आग लगने से पांच बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य झुलस गये। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।औवेर्गने-रोन-आल्प्स क्षेत्र के प्रीफेक्चर ने ट्विटर पर कहा,''प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार पांच बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गयी। पीड़ितों में से चार की हालत गंभीर है और 10 अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।'' घायलों में दो दमकलकर्मी भी शामिल हैं। यह घटना स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजकर 12 मिनट पर हुई। घटनास्थल पर 170 दमकलकर्मी और 65 वाहन बचाव और राहत कार्याें के लिए भेजे गए। बताया जा रहा है कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
