अफगानिस्तान में विस्फोट, लोगों के हताहत होने की आशंका
फैजाबाद, सोमवार, 26 दिसम्बर 2022। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत की राजधानी फैजाबाद में सोमवार तड़के को एक विस्फोट हुआ, जिसमें लोगों के हताहत होने की आशंका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट आज तड़के प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के पास हुआ, जिसमें लोगों के हताहत होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि यहां यह दूसरा धमाका है। इससे पहले, रविवार शाम को काबुल शहर के पुलिस डिस्ट्रिक्ट 6 में एक विस्फोट हुआ था, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
