ब्राजील में लूला डा सिल्वा ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ
ब्राज़ीलिया, सोमवार, 02 जनवरी 2023। ब्राजील में वर्कर्स पार्टी (पीटी) के लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। उनका कार्यकाल चार साल का होगा। लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति पद और गेराल्डो अल्कमिन ने रविवार को ब्रासीलिया स्थित चैंबर ऑफ डेप्युटी के पूर्ण सत्र के दौरान स्थानीय समयानुसार अपराह्न 3:00 बजे उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। लूला डा सिल्वा का तीसरा बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने हैं। इन्हें सुप्रीम कोर्ट एक विवादास्पद फैसले के बाद 2018 और 2019 के बीच एक साल से अधिक समय तक जेल में रहना पड़ा था। इस फैसले को बाद में सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके बाद इनकी सत्ता में वापसी हुई है। अक्टूबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में श्री लूला डा सिल्वा को 6.03 करोड़ मत या 50.9 प्रतिशत वोट मिला था, जबकि तत्कालीन राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 5.82 करोड़ मत या या 49.1 प्रतिशत वोट मिला था। लूला डा सिल्वा देश में फैली गरीबी के खात्मे के लिए मजबूत सामाजिक कार्यक्रम बनाने पर फोकस करने के एजेंडे को लेकर सत्ता में वापस लौटें हैं और यह सब संघ और पुनर्निर्माण के सिद्धांत पर किया जायेगा।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
