न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री अगले महीने इस्तीफा देंगी
वेलिंगटन, गुरुवार, 19 जनवरी 2023। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस साल फिर से प्रधानमंत्री चुनाव नहीं लड़ने तथा आगामी फरवरी में प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी की नेता के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। सुश्री जैसिंडा का प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल सात फरवरी को समाप्त होने जा रहा है। न्यूज़ीलैंड में इस साल 14 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक नया नेता चुनने के लिए तीन दिनों के भीतर कॉकस मतदान कराये जायेंगे। सुश्री जैसिंडा ने कहा , ''साढ़े पांच साल तक शीर्ष नेतृत्व की भूमिका के निर्वहन के बाद मैंने तय किया है कि एक और कार्यकाल के लिए वह चुनाव नहीं लडूंगी। प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।
Similar Post
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
