ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के खोय शहर 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके
तेहरान, रविवार, 29 जनवरी 2023। उत्तर-पश्चिम ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में 5.9 तीव्रता वाले भूंकप के झटके महसूस किए गए। ईरानी न्यूज एजेंसी आईआरएनए की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के झटके शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 9:44 बजे महसूस किए गए। तेहरान स्थित ईरानी भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 07 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके पश्चिमी अजरबैजान प्रांत के कई क्षेत्रों में महसूस किये गये। पूर्वी अजरबैजान की राजधानी तबरेज़ सहित कई शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक भूकंप के झटके तुर्की, इराक, अर्मेनिया और अजरबैजान गणराज्य में भी महसूस किए गए। वहीं सीएनएन न्यूज के मुताबिक ईरान में भूकंप के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हुयी है और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
