ऑकलैंड में खराब मौसम के कारण चार लोगों की मौत
ऑकलैंड, रविवार, 29 जनवरी 2023। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खराब मौसम के कारण शुक्रवार से चार लोगों की मौत हो गयी है। न्यूजीलैंड पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि की।ऑकलैंड में शुक्रवार से रिकॉर्ड बारिश होने के कारण न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर में भारी बाढ़ आ गई है। न्यूजीलैंड ती पुलिस ने अब पुष्टि की है कि शुक्रवार से खराब मौसम की घटना कारण चार लोगों की मौत हुई है। क्षेत्र में मौसम अभी भी खराब है। सिविल डिफेंस ने ऑकलैंड में रविवार की सुबह से लेकर सोमवार की सुबह तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। न्यूजीलैंड की उपप्रधान मंत्री कार्मेल सेपुलोनी ने रविवार को कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ऑकलैंड के निवासी सुरक्षित रहें, आवासित हों और सहायता सेवाएं उन तक पहुंच सके।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
