कपिल सिब्बल ने की भारत में ‘अन्याय’ से लड़ने के लिए नए मंच की घोषणा
नई दिल्ली, शनिवार, 04 मार्च 2023। राज्यसभा के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत केंद्र सरकार के कार्यकाल में देश में मौजूद ‘अन्याय’ से लड़ने के लिए शनिवार को एक नये मंच की घोषणा की और इस काम में गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं समेत सभी से उनका सहयोग करने की अपील की। सिब्बल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह न्याय के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद करने के लिए ‘इंसाफ’ मंच और ‘इंसाफ का सिपाही’ नामक वेबसाइट शुरू कर रहे है और इस पहल में वकील अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि वह 11 मार्च को जंतर-मंतर पर इस पहल के संबंध में एक बैठक करेंगे और भारत के लिए दृष्टिकोण पेश करेंगे। सिब्बल ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विपक्षी नेताओं और आम लोगों समेत सभी को खुला निमंत्रण है। उन्होंने अपनी पहल के लिए गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों और नेताओं से समर्थन देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, यह राष्ट्रीय स्तर का एक मंच होगा, जिसमें वकील सबसे आगे होंगे। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की शाखाएं भी हर इलाके में अपनी विचारधारा का प्रसार कर रही हैं, जो अन्याय को जन्म देती है। हम उस अन्याय से भी लड़ेंगे।
Similar Post
-
ठाणे की अदालत ने 2008 के रेलवे परीक्षा हमले से जुड़े मामले में राज ठाकरे को बरी किया
ठाणे, गुरुवार, 21 मई 2026। ठाणे की एक अदालत ने 2008 में कल्याण रेलवे ...
-
गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल के सिनेमा हॉल में आग, 40 मिनट में काबू पाया गया
लखनऊ, गुरुवार, 21 मई 2026। गाजियाबाद के लिंक रोड क्षेत्र स्थित प ...
-
पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में 'वंदे मातरम्' गाना अनिवार्य, सरकार का आदेश
कोलकाता, गुरुवार, 21 मई 2026। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी ...
