अम्बाला से भाजपा के सांसद रतन लाल कटारिया का निधन
चंडीगढ़, गुरुवार, 18 मई 2023। हरियाणा में अम्बाला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन बार के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया (72) का सुबह यहां पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। कटारिया कुछ समय से बीमार थे, जिसके कारण उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पिता ज्योति राम, पत्नी बंतो कटारिया, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। कटारिया का जन्म 19 दिसम्बर 1951 को हरियाणा के यमुनानगर जिले के संधली गाँव में हुआ। वह लगभग 50 वर्ष से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुये थे तथा हरिजन कल्याण निगम के अध्यक्ष और गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष भी रहे। कटारिया भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वह 1999 में 13वीं लोकसभा, 2014 में 16वीं लोकसभा और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिये अम्बाला से सांसद चुने गये। वह मई 2019 में केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री भी रहे। वह 1996 में हरियाणा भंडारण निगम के अध्यक्ष, 1985 में रादौर से विधायक तथा राज्य के राजस्व मंत्री रहे। वह 2000 से 2003 तक हरियाणा भाजपा अध्यक्ष भी रहे।
Similar Post
-
तमिलनाडु विधानसभा ने लोकसभा सीट स्थायी रूप से 543 रखने का प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई, बुधवार, 12 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा ने मुख्यमंत्र ...
-
मुंबई में भूस्खलन से छह लोगों की मौत, चार घायल; महापौर ने सहायता राशि की घोषणा की
मुंबई, बुधवार, 12 अगस्त 2026। मुंबई के घाटकोपर इलाके में बुधवार ...
-
दिल्ली विधानसभा में 13 घंटे कामकाज हुआ, मानसून सत्र के दौरान चार विधेयक पारित: विधानसभा अध्यक्ष
नई दिल्ली, बुधवार, 12 अगस्त 2026। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष वि ...
