फिलीपींस में दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत
मनीला, बुधवार, 07 जून 2023। मनीला के बुलकान प्रांत में एक राजमार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में दक्षिण कोरिया के तीन लोगों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए है। फिलीपीन पुलिस ने कहा है कि मनीला के उत्तर में बुधवार तड़के तेज रफ्तार स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की ट्रेलर ट्रक से हुई टक्कर में तीन दक्षिण कोरियाई समेत पांच लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल जूलियस अल्वारो ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना बालीवाग कस्बे में स्थानीय समयानुसार रात करीब दो बजे हुई।
Similar Post
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
