अमरोहा में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
अमरोहा, रविवार, 11 जून 2023। उत्तर प्रदेश में अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा बीती देर रात उस समय हुआ जब बृजघाट पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी बिट्टू (21), राहुल (20) और ओकेश गांव में मंढे की दावत खाने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि ख्यालीपुर ढाल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सड़क पर गिर युवक जब तक संभल पाते कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक चला रहे राहुल की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल बिट्टू और ओकेश की रविवार को इलाज़ के दौरान मौत हो गई।
Similar Post
-
लालकिला कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ल ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
