पाकिस्तान में आकाशीय बिजली गिरने से 10 की मौत, छह घायल
इस्लामाबाद, सोमवार, 26 जून 2023। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। राहत एवं बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य सरकार द्वारा संचालित बचाव ''संगठन रेस्क्यू 1122'' ने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रांत के शेखूपुरा और नारोवाल जिलों में हुईं, जहां भारी बारिश के बाद बिजली गिरने से कई घर भी धराशाही हो गए। घायलों को पास में ही स्थानांतरित कर दिया गया है , साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे प्रांत में बचाव टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने रविवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि 30 जून तक पूरे देश में प्री-मानसून बारिश का अनुमान है, इस दौरान पंजाब के विभिन्न शहरों में तेज हवाएं, गरज और भारी बारिश की संभावना है।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
