रूसी सेना ने यूक्रेनी बलों पर मिसाइल हमले किए
मॉस्को, सोमवार, 03 जुलाई 2023। रूस के विमानों ने यूक्रेनी बलों की जनशक्ति और उपकरणों पर मिसाइल और बम हमले शुरु किए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा 'युग' समूह की सेनाओं के विमान ने लिसिचांस्क, सोलेडर-आर्टेमोव्स्क और अलेक्जेंड्रोव-कलिनिव्का दिशाओं में दुश्मन जनशक्ति तथा उपकरणों पर रॉकेट और बम हमले किए। उन्होंने बताया कि यूक्रेन की 53वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड के कमांड चौकी पर रूसी टॉरनेडो-एस मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के चालक दल ने हमला किया। प्रवक्ता ने बताया कि रूसी सेना ने क्रास्नोय गांव के पास एक यूक्रेनी गोला-बारूद डिपो को नष्ट कर दिया। इसके अलावा, जवाबी लड़ाई के दौरान, एक वाहन, एक ग्वोज्डिका स्व-चालित होवित्जर और एक मेस्टा-बी टोड होवित्जर नष्ट हो गए।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
