इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
जकार्ता, शुक्रवार, 07 जुलाई 2023। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में शुक्रवार को भूंकप के झटके महसूस किये गये। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 11:25 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 आंकी गयी। भूकंप का केंद्र जयापुरा जिले से 42 किमी उत्तर-पश्चिम में जमीन से 28 किमी की गहराई में स्थित था। एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी के खतरे की चेतावनी नहीं जारी की गयी है।
Similar Post
-
वेनेजुएला भूकंप: मरने वालों की संख्या 920 पहुंची, 50,000 से अधिक लापता
काराकास, शनिवार, 27 जून 2026। वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के ...
-
भूकंप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मरे और 700 घायल, आपातकाल घोषित
काराकास, गुरुवार, 25 जून 2026। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में ...
-
बांग्लादेश बना 'इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस' का नया सदस्य
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। बांग्लादेश बुधवार को इंटरनेशनल ...
